Dhanbad News: कुमारधुबी में धारदार हथियार से युवक की हत्या, सात के खिलाफ मामला दर्ज

Dhanbad News: छठ का प्रसाद पहुंचाने कुमारधुबी गया था कुंदन, रंजीत महतो हत्याकांड में गया था जेल

मृतक कुंदन कुमार रवानी का फाइल फोटो

Dhanbad News: छठ का प्रसाद पहुंचाने कुमारधुबी गया था कुंदन, रंजीत महतो हत्याकांड में गया था जेल

Dhanbad News: चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के समीप झोपड़पट्टी में रविवार की देर रात बैंक मोड़ विकास नगर निवासी कुंदन कुमार रवानी (35) की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में कुंदन को उठा कर एसएनएमएमसीएच भेजा, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को उसके परिजनों को सौंप दिया.

मृतक की बहन के बयान पर केस दर्ज

मामले को लेकर मृतक कुंदन की बहन कविता देवी ने कुमारधुबी के सात लोगों पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार को चिरकुंडा थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है. कविता देवी ने कुमारधुबी झोपड़पट्टी निवासी स्व रंजीत महतो की पत्नी मुन्नी देवी उर्फ मुनिया, उसके पुत्र बिट्टू महतो, अजय महतो उर्फ आलोक, बेटी रजनी कुमारी, संजना कुमारी उर्फ टाको के अलावा राहुल गोस्वामी व कालू सरदार पर कुंदन की हत्या का आरोप लगाया है. कुंदन के तीन बच्चे हैं. पुलिस राहुल गोस्वामी व कालू सरदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है : थाना प्रभारी

चिरकुंडा थानेदार रामजी राय ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश को लेकर हुई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जायेगा. पुलिस को एफएसएल की टीम का इंतजार है.

पुरानी रंजिश में हुई कुंदन की हत्या, रंजीत के घरवाले फरार

कुमारधुबी में रविवार की रात युवक की धारदार हथियार से युवक की हत्या मामले में मृतक कुंदन रवानी की बहन कविता देवी के बयान पर चिरकुंडा थाना में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. कविता देवी ने पुलिस को बताया कि 10 साल पहले उसका पूरा परिवार कुमारधुबी के झोपड़पट्टी में रहता था. इस दौरान कुंदन का रंजीत महतो के साथ कुछ विवाद हुआ था. बाद में रंजीत महतो की हत्या हो गयी थी. चिरकुंडा पुलिस ने रंजीत हत्याकांड में करीब तीन साल बाद कुंदन जेल भेजा था. वह करीब पांच साल तक जेल में रहा.

रंजीत महतो की पत्नी ने दी थी धमकी

इस बीच रंजीत की पत्नी मुन्नी देवी उर्फ मुनिया उसे हमेशा धमकी देती थी कि तेरा भाई कुंदन कितने दिनों तक बचेगा. जेल से बाहर निकलते ही उसे मरवा देंगे. कुछ दिन पहले रंजीत जेल से छूटा था. रविवार को रंजीत कुमारधुबी गया, तो रंजीत की पत्नी मुन्नी देवी उर्फ मुनिया, उसके बेटे बिट्टु महतो, अजय महतो उर्फ आलोक, बेटी रजनी कुमारी, सपना कुमारी, राहुल गोस्वामी व कालू सरदार ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी. कुंदन अपने परिवार के साथ छह माह पहले बैंक मोड़ के विकास नगर में शिफ्ट हुआ था. रविवार की शाम वह घर से यह कह कर निकला था कि कुमारधुबी छठ का प्रसाद पहुंचाने जा रहा है. उसने कुमारधुबी पहुंचने के बाद राहुल व कालू से फोन पर बात करायी थी. देर रात पता चला कि रंजीत की हत्या कर दी गयी है.

हाल ही में बैंक मोड़ शिफ्ट हुआ था कुंदन रवानी

मृतक कुंदन पर वर्ष 2016 में झोपड़पट्टी निवासी रंजीत महतो की हत्या का आरोप लगा था. रंजीत की पत्नी मुन्नी देवी ने कुंदन के खिलाफ चिरकुंडा थाना में अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए चिरकुंडा थाना में कांड संख्या 15/16 के तहत 14 जनवरी 2016 को केस दर्ज कराया था. कुंदन की हत्या के बाद रंजीत महतो का बेटा व उसके परिवार के सदस्य फरार हैं. चिरकुंडा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया.

क्या है मामला :

चिरकुंडा पुलिस को रविवार की देर रात में सूचना मिली कि कुमारधुबी स्टेशन के समीप एक युवक घायल हालत में पड़ा हुआ है. सूचना पर थाना प्रभारी रामजी राय दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने युवक को नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां से उसे धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी. धारदार हथियार से कुंदन पर हमला किया गया था. उसके शरीर के कई नसों को काट दिया गया था. अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >