आर्थिक तंगी के कारण युवक ने लगायी फांसी

धनबाद थाना क्षेत्र के बारामुड़ी में रहने वाले शुभांकर बाउरी (27) का शव गुरुवार को पुलिस ने उसके घर से बरामद किया है.

धनबाद.

धनबाद थाना क्षेत्र के बारामुड़ी में रहने वाले शुभांकर बाउरी (27) का शव गुरुवार को पुलिस ने उसके घर से बरामद किया है. शुभांकर बारामुड़ी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के अधीन मिले अपने फ्लैट नंबर 202 में अकेले रह रहे थे. घटना की जानकारी उसके घर वालों को मिलने पर उन लोगों ने अपना फर्द बयान पुलिस को दर्ज करवाया है. बलियापुर बाउरी कुल्ही सीमाटांड़ बस्ती निवासी मृतक शुभांकर की मां मखुनी देवी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा होटल में मजदूरी करता था. उसकी शादी होने वाली थी. आर्थिक तंगी को लेकर वह चिंतित था. घर चलाने की जिम्मेदारी उसी पर थी. आर्थिक तंगी के कारण उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को जब्तकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >