Dhanbad News: गादी टुंडी में महिला ने फांसी कर दी जान

Dhanbad News: घर में मौजूद नहीं था कोई, धनबाद गया था ससुर, सास गयी है बाहर

Dhanbad News: घर में मौजूद नहीं था कोई, धनबाद गया था ससुर, सास गयी है बाहर

Dhanbad News: टुंडी थाना क्षेत्र के गादी टुंडी (बुढ़ियाबाद) में बुधवार की शाम विशाल महतो की पत्नी आरती देवी (22) ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर दलबल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं थे. आरती की सास बाहर गयी थी. जबकि पति विशाल महतो एक सप्ताह पहले काम करने बाहर गया है. ससुर आनंद महतो सुबह धनबाद निकले थे. मृतका आरती देवी का मायका दुमका में है.

इसी साल हुई थी आरती की शादी

विशाल की शादी आरती के साथ इसी साल हुई थी. ससुर आनंद महतो शाम में धनबाद से घर लौटे, तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है. काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर आसपास के लोगों को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस की उपस्थिति में दरवाजा को काट कर खोला गया. अंदर कमरे में आरती देवी साड़ी के सहारे फंदे से लटकी हुई थी. पुलिस ने शव को फंदे से उतारा. टुंडी पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजने की तैयारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >