Dhanbad News: हाउसिंग कॉलोनी में गिरी पानी की जर्जर टंकी, बाउंड्री क्षतिग्रस्त

धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया, जब एक जर्जर हो चुकी सरकारी पानी की टंकी अचानक गिर गयी. समय पर जर्जर हो चुकी टंकी को ध्वस्त नहीं किये जाने से यह हादसा हुआ.

धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक जर्जर हो चुकी सरकारी पानी की टंकी अचानक गिर गयी. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. टंकी गिरने से पास के एक मकान की बाउंड्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टंकी लंबे समय से जर्जर थी. उसमें दरारें भी साफ नजर आ रही थीं. स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी मरम्मत की मांग प्रशासन से की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. गुरुवार को अचानक तेज आवाज के साथ टंकी गिर गयी. इससे आसपास के लोग घबरा गये और अपने घरों से बाहर निकल आये. सूचना मिलने के बाद पहुंची नगर निगम की टीम ने मलबा हटाया.

हो सकता था बड़ा हादसा

गनीमत रही कि घटना के समय टंकी के आसपास लोगों की आवाजाही कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं जिस घर की बाउंड्री क्षतिग्रस्त हुई है, उसके मालिक ने बताया कि अगर घटना कुछ देर पहले होती, तो परिवार के सदस्य इसकी चपेट में आ सकते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >