कतरास में ज्‍वेलरी से देखने के लिए मांगी अंगूठी और पूरा डब्‍बा लेकर भागा

कतरास : कतरास थाना क्षेत्र के पचगढी मेन रोड स्थित कंगना ज्वेलर्स दुकान में बुधवार की देर संध्या हजारों की गहना लूट अपराधी भाग निकले. बताया जा रहा है कि दुकान में एक युवक गया और सोने का अंगुठी दिखाने को कहा. दुकानदार अंगुठी का डब्बा दिया. फिर युवक ने कहां एक और डब्बा दिखाये. […]

कतरास : कतरास थाना क्षेत्र के पचगढी मेन रोड स्थित कंगना ज्वेलर्स दुकान में बुधवार की देर संध्या हजारों की गहना लूट अपराधी भाग निकले. बताया जा रहा है कि दुकान में एक युवक गया और सोने का अंगुठी दिखाने को कहा. दुकानदार अंगुठी का डब्बा दिया. फिर युवक ने कहां एक और डब्बा दिखाये. ये पसंद नहीं है.

जैसे ही दुकानदार गहना का दूसरा डब्बा निकालने के लिए मुड़ा. वैसे ही वह युवक हाथ में लिये डब्बे को लेकर सड़क पर दौड़ गया. उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल स्टार्ट रखे हुए था. जिस पर बैठकर दोनों अपराधी कतरी नदी होते हुए सिजुआ की ओर भाग निकले. भुक्तभोगी रोबिन बर्मन के अनुसार करीब 50 हजार का गहना था. अभी तक कतरास थाने में शिकायत नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >