150 करोड़ का फंड मिले तो कोलकर्मियों को न्यूनतम एक हजार पेंशन : आयुक्त

धनबाद: सरकार सालाना 150 करोड़ रुपये का फंड दे तो इफीएफ की तर्ज पर सीएमपीएफओ भी कोयला कर्मचारियों को न्यूनतम एक हजार पेंशन दे पायेगा. इसके लिए कोयला मंत्रालय को पत्र लिखा गया है. ये बातें कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) के आयुक्त बालकृष्ण पंडा ने बुधवार को अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में […]

धनबाद: सरकार सालाना 150 करोड़ रुपये का फंड दे तो इफीएफ की तर्ज पर सीएमपीएफओ भी कोयला कर्मचारियों को न्यूनतम एक हजार पेंशन दे पायेगा. इसके लिए कोयला मंत्रालय को पत्र लिखा गया है. ये बातें कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) के आयुक्त बालकृष्ण पंडा ने बुधवार को अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि फंड की कमी को पाट कर उसमें इजाफा करने के लिए सरकार को पत्र लिख आग्रह किया गया है. वर्तमान में सरकार से 1.6 प्रतिशत, यानी प्रतिवर्ष 15 करोड़ ही मिल रहा है.

जबकि जरूरत 150 करोड़ की है. उन्होंने कहा कि पेंशन फंड का निर्णय जेबीसीसीआइ में हो जायेगा. कोल इंडिया प्रबंधन ने भी इसमें सहयोग करने के लिए हामी भरी है. उन्होंने कहा कि पेंशनर्स को हर वर्ष अपने जीवित होने का प्रमाण जमा करने के लिए काफी चक्कर लगाना पड़ता था. उनकी समस्याओं को देखते हुए जीवन प्रमाण पत्र का सत्यापन का काम चल रहा है, ताकि अपनी पेंशन संख्या को आधार से लिंक कर महज अंगुली का निशान दे वह देश के किसी भी कोने से बायोमीट्रिक जीवन प्रमाण पत्र जाम करा सकेंगे.

गोल्फ ग्राउंड में शिविर आज : श्री पंडा ने कहा कि केंद्र सरकार के डीबीटी कार्यक्रम के तहत सीएमपीएफओ के चार लाख 71 हजार पेंशनधारियों का भुगतान आधार पर आधारित किया जा रहा है. इसके लिए सीएमपीएफ द्वारा 16 फरवरी को गोल्फ ग्राउंड में आधार जागरूकता सह आधार संग्रह का आयोजन किया जायेगा. यहां पेंशनर्स व उनके परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड जमा लेकर बायोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए तिथि सुनिश्चित की जायेगी, ताकि निर्धारित तिथि पर वे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकें. उन्होंने पेंशनर्स से आधार कार्ड के साथ-साथ मोबाइल नंबर, बैंक खात नंबर व पीपीओ नंबर साथ लाने की अपील की.
72 हजार पेंशनर्स जुड़ चुके हैं आधार से
आयुक्त श्री पंडा ने कहा कि पेंशनर्स की कुल संख्या चार लाख 71 हजार है, जिसमें अबतक 72 हजार पेंशनर्स को आधार से जोड़ जा चुका है. बाकी के चार लाख पेंशनर्स को 31 मार्च तक आधार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. श्री पंडा ने कहा कि सीएमपीएफओ ने सभी 14 नोडल बैंकों से वार्ता कर पेंशनर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी ब्रांच में बायोमीट्रिक मशीन लगाने का आग्रह किया है.
वीटीसी में भी लगेगी बायोमीट्रिक मशीन
उन्होंने कहा कि बीसीसीएल, सीसीएल व इसीएल के सभी वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर (वीटीसी) में भी दो-दो बायोमीट्रिक मशीन लगाने के लिए संबंधित कंपनियों के सीएमडी से आग्रह किया गया है, ताकि पेंशनर्स को बायोमीट्रिक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और सीएमपीएफओ कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. उन्होंने बताया कि सीसीएल प्रबंधन ने अपने सभी वीटीसी सेंटर के लिए मशीन भी मंगवा ली है, जबकि बीसीसीएल व इसीएल में जल्द लगाने की बात कही गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >