तंजानियाई पत्नी ले गयी बेटे को, मांगे 50 लाख

धनबाद: तंजानिया की युवती से शादी की. बच्चे हुए. विवाद हुआ तो पत्नी ने इंडिया में रहने से इनकार कर दिया. बच्चे से मिलने के बहाने यहां आयी और फिर बच्चे को लेकर चली गयी. अब बच्चे को देने के बदले 50 लाख रुपये मांग रही है. इससे परेशान पति ने पुलिस की शरण ली […]

धनबाद: तंजानिया की युवती से शादी की. बच्चे हुए. विवाद हुआ तो पत्नी ने इंडिया में रहने से इनकार कर दिया. बच्चे से मिलने के बहाने यहां आयी और फिर बच्चे को लेकर चली गयी. अब बच्चे को देने के बदले 50 लाख रुपये मांग रही है.
इससे परेशान पति ने पुलिस की शरण ली है. विदेशी पत्नी सुरेशो करीम कारा (तंजानिया) व उसके दोस्त राजन भूपेंद्र भाई पंड़िया (कोयंबटूर) के खिलाफ धनबाद थाना में बुधवार को केस दर्ज कराया गया है. चिरकुंडा तालडांगा नेहरू रोड निवासी मो खुुबेश अहसन के बेटे बेलाल अहसन नेे तंजानिया की लड़की सुरेशो करीम आरा से लव मैरेज किया था. दोनों तंजानिया के मुआंजा शहर में रह रहे थे. शादी के बाद दंपती को एक बेटा हुआ. बेटे के नाम फरहान अहमद है. बेलाल का आरोप है कि पत्नी उसके वेतन के पैसे लेकर मायके भेज देती थी.
इसी बात को लेकर झगड़ा होते रहता था. इससे वह मानसिक तनाव में रहने लगा. वर्ष 2015 में पत्नी से अनुरोध किया कि स्वदेश में रहेंगे. पत्नी साथ में मुबंई आयी. वह परिजनों के साथ उसे लाने गया तो आने से इनकार कर दिया. वह फोन कर कहती थी कि 50 लाख रुपये दो, नहीं तो बेटे को ले आयेंगे. किया भी वही. पत्नी अपने दोस्त राजन भूपेंद्र भाई पंड़िया के साथ धनबाद आयी और कहा कि बेटे से भेंट करने दो. धनबाद के रत्न विहार होटल में वह अपनी पत्नी के साथ ठहरे थे. बेटे को पत्नी व उसके दोस्त साथ ले गये. अब बच्चे के बदले पैसे मांग रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >