Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी के इको क्लब की ओर से रविवार को मेगा इवेंट पलाश के तहत ग्रीन मैराथन का आयोजन किया गया. मैराथन में संस्थान के बीटेक के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दौड़ लगायी. इसमें शिक्षक भी शामिल थे. इसका उद्देश्य ‘हरित भविष्य के लिए दौड़’ के संदेश के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाना था. कार्यक्रम में इको क्लब के प्रभारी प्रो बीडी यादव, प्रो आरके वर्मा सहित संस्थान के कई अन्य शिक्षक एवं प्राध्यापक शामिल थे. प्रो. यादव ने छात्रों को सतत भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया.
Dhanbad News: ग्रीन मैराथन में एक साथ 800 छात्रों ने लगायी दौड़

Dhanbad News: ग्रीन मैराथन में एक साथ 800 छात्रों ने लगायी दौड़
Copied link
Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी में इको क्लब ने किया आयोजन