700 करोड़ की जलापूर्ति योजना में पाइप चोरी का खुलासा, दो ट्रक जब्त

निरसा में 700 करोड़ की जलापूर्ति योजना के 20 लाख के पाइप चोरी मामले में पुलिस ने दो ट्रक जब्त किए और दो चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

निरसा. निरसा थाना एवं कालूबथान ओपी क्षेत्र के लखीयाबाद गांव के समीप करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन निरसा-गोविंदपुर मल्टी विलेज वाटर सप्लाई योजना के पाइप चोरी का मामला गुरुवार की देर रात सामने आया है. अपराधियों ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य के पाइप दो ट्रकों में लोड कर गोविंदपुर-धनबाद की ओर ले जाने की तैयारी कर लिया था. हालांकि पुलिस की कार्रवाई से पहले ही मौके से जुड़े कुछ लोग फरार हो गए.

क्या है मामला.

इस संबंध में बताया जाता है कि निरसा थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती को इसे लेकर गुप्त सूचना मिली. इसी सूचना आलोक में श्री भारती के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने नाटकीय ढंग से कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया. पुलिस ने दोनों ट्रकों के चालक संदीप कुमार एवं अजय सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मौके से ट्रक संख्या आरजे 02 जीसी 3886 और यूपी 71 बीटी 8048 को जब्त किया है.

मामले में ट्रक मालिक, चालक समेत कथित रूप से संगठित चोरी से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस को आशंका है कि पाइप चोरी की इस घटना में संबंधित संवेदक कंपनी से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका हो सकती है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी किए गए पाइप को कहां खपाने की योजना थी. और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं.

इससे पहले भी हो चुकी है करोड़ों की पाइप चोरी

बताया जाता है कि निरसा थाना एवं एमपीएल ओपी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से जलापूर्ति योजना में इस्तेमाल होने वाले पाइप की चोरी की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. अब तक करोड़ों रुपये मूल्य के पाइप चोरी होने की बात कही जा रही है. ताजा कार्रवाई के बाद पुलिस इस पूरे मामले में संगठित गिरोह की भूमिका की भी जांच कर रही है. फिलहाल दोनों ट्रकों को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. मामले में फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरिंदम चक्रवर्ती

अरिंदम चक्रवर्ती बीते 11 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे निरसा क्षेत्र की खबरों की रिपोर्टिंग और संपादकीय समन्वय का दायित्व निभाते हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्रीय घटनाओं पर तथ्यपरक एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >