पुलिस की तत्परता से सात अपराधी गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक, देसी कट्टा व गोली बरामद

धनसार पुलिस ने गश्त के दौरान सात चोरों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा और जिंदा गोली बरामद हुई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

धनसार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा और 3.15 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों में धनबाद थाना क्षेत्र के डाक बंगला निवासी मुकेश कुमार, धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ कुम्हारपट्टी निवासी मो. साकित हुसैन, गोल्फ ग्राउंड निवासी किशन बांसफोड़, बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी बबलू यादव, मटकुरिया विकास नगर निवासी नितीश कुमार, वासेपुर के कमर मखदुमी रोड निवासी आजाद आलम और धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ काली मंदिर निवासी जग्गू पासवान शामिल हैं.

गश्ती के दौरान संदिग्ध हालत में दिखे युवक

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने रविवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय के कार्यालय में मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 22 अगस्त की रात करीब 3:30 बजे धनसार थाना की गश्ती टीम मनईटांड़ कला संगम मोड़ के पास गश्त कर रही थी. टीम का नेतृत्व पुअनि पवन कुमार रवि कर रहे थे. इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे. संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया और सीटी हॉक बल की मदद से सभी को पकड़ लिया.

तलाशी में हथियार, जांच में चोरी की बाइक का खुलासा

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आजाद आलम के पास से देसी कट्टा और मुकेश कुमार के पास से 3.15 एमएम की जिंदा गोली बरामद हुई. जांच में दोनों मोटरसाइकिल चोरी की निकलीं. पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वे चोरी की नीयत से इलाके में घूम रहे थे. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी जग्गू पासवान को भी गिरफ्तार किया.

आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस

सिटी एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जांच कर रही है, ताकि इनके चोरी होने की घटनाओं और संभावित अन्य मामलों का पता लगाया जा सके.

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

कार्रवाई में धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली, पुअनि पवन कुमार रवि, प्रवीण सिंह चौधरी, राजेश कुमार लोहरा, सअनि रमेश पासवान तथा सीटी हॉक और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj ambasta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >