Dhanbad News: संकट. दामोदर नदी का जलस्तर घटने से जलापूर्ति बाधितDhanbad News: दामोदर नदी का जल स्तर घटने के कारण बलियापुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना से जुड़ी करीब 50 हजार की आबादी को आज (मंगलवार) से पानी नहीं मिलेगा. बताया जाता है कि नदी का जलस्तर कम होने के कारण जलापूर्ति योजना की इंटेकवेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है. इसके कारण विभागीय कर्मियों को जलापूर्ति में समस्या हो रही है. बलियापुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेज वन के तहत 11 पंचायतों के 41 गांवों में जलापूर्ति होती है. लेकिन कुछ न कुछ कारणों से अक्सर जलापूर्ति बाधित होती रहती है. इधर, दामोदर नदी का जलस्तर घटने के बाद समस्या और विकराल हो गयी है. विभाग के निर्देश के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गयी है. इस संबंध में ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेज वन के शीतलपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के सुपरवाइजर सुमित कुमार ने बताया कि दामोदर नदी सूखने के कारण इंटेकवेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है. इसके कारण मंगलवार से जलापूर्ति बाधित रहेगी.
Dhanbad News: बलियापुर के 68 गांवों को आज से नहीं मिलेगा पानी

Dhanbad News: बलियापुर के 68 गांवों को आज से नहीं मिलेगा पानी
Copied link
Dhanbad News: संकट. दामोदर नदी का जलस्तर घटने से जलापूर्ति बाधित