Dhanbad News: मैथन में मना सीआइएसएफ का 57वां स्थापना दिवस

Dhanbad News: जवानों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को दी सलामी

Dhanbad News: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने मंगलवार को अपना 57वां स्थापना दिवस डीवीसी मैथन और पंचेत में मनाया. सीआइएसएफ यूनिट डीवीसी मैथन व पंचेत द्वारा संयुक्त रूप से परेड का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डीवीसी मैथन के परियोजना प्रधान सुबीर साहा व डीवीसी पंचेत के परियोजना प्रधान संजय कुमार उपस्थित थे. जवानों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी. अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया. मौके पर सीआईएसएफ यूनिट मैथन के कमांडर अनिल कुमार व डीवीसी पंचेत के यूनिट कमांडर रवीन्द्र कुमार सहित अधिकारी, जवान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >