कुर्मीडीह पांडेय बस्ती के 39 परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास, बेलगड़िया में एक साथ बसाने की तैयारी

धनबाद के गोधर कुर्मीडीह पांडेय बस्ती के 39 परिवारों को भूमिगत आग और भू-धंसान के खतरे के कारण बेलगड़िया पुनर्वासित किया जाएगा. बीसीसीएल ने प्रक्रिया तेज की.

केंदुआ. भूमिगत आग और भू-धंसान के खतरे से जूझ रहे कुर्मीडीह पांडेय बस्ती के लोगों के सुरक्षित पुनर्वास की प्रक्रिया बीसीसीएल कुसुंडा एरिया प्रबंधन ने तेज कर दी है. शुक्रवार को न्यू गोधर कुसुंडा अलकुशा कोलियरी के अधिकारियों की टीम ने कुसुंडा जीएम एनबी त्रिवेदी के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. अधिकारियों ने बस्ती को संवेदनशील बताते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया समझायी.

गोधर कुर्मीडीह पांडेय बस्ती का दौरा करते जीएम

दौरे के दौरान अधिकारियों ने बस्ती के लोगों से बातचीत कर पुनर्वास की प्रक्रिया और बेलगड़िया स्थित नये आवास परिसर की जानकारी दी. इसके बाद बस्ती के लोग नये परिसर में स्थानांतरित होने के लिए सहमत हो गये.

ये भी पढ़ें: SNMMCH के डॉक्टरों ने की जटिल ईएनटी सर्जरी, तालू का छेद ठीक कर निकाले इंप्लांट

39 परिवारों को एक साथ बसाने का आश्वासन

बस्ती के लोगों ने मांग रखी कि प्रभावित परिवारों को अलग-अलग स्थानों पर भेजने के बजाय एक ही जगह बसाया जाये. इस पर बीसीसीएल अधिकारियों ने जरेडा के अधिकारियों से बातचीत कर 39 प्रभावित परिवारों को बेलगड़िया के नये आवास परिसर के पांच ब्लॉक में एक साथ बसाने का आश्वासन दिया.

जीएम एनबी त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी के साथ बीसीकेयू नेता हरि प्रसाद पप्पू

अधिकारियों ने बताया कि भू-धंसान और भूमिगत आग के अति-संवेदनशील क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी है. सर्वे में चिह्नित 39 परिवारों की रिपोर्ट नियमानुसार उपायुक्त कार्यालय को भेज दी गयी है.

कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही मिलेगा आवास

प्रबंधन के अनुसार, आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आवास आवंटन और लाभुकों को चाबी सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. वहीं, बस्ती के प्रभावित लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बेलगड़िया स्थित नये आवास परिसर का जायजा लेने जायेगा. प्रतिनिधिमंडल वहां उपलब्ध सुविधाओं और आवासीय व्यवस्था की जानकारी लेगा.

ये भी पढ़ें: तेज बारिश में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के पास टोटो पर गिरा पेड़, टला हादसा

दौरे के दौरान बीसीकेयू के संयुक्त महामंत्री हरि प्रसाद पप्पू, स्थानीय नेता नंदलाल महतो, भूषण महतो, रवींद्र सिंह, विवेक कुमार समेत बस्ती के लोग मौजूद थे. वहीं न्यू गोधर कुसुंडा अलकुशा कोलियरी के पीओ दिलीप कुमार, मैनेजर पीके सिंह समेत अन्य अधिकारी भी शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ratnesh kumar mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >