Dhanbad News : मनोहर कुमार, धनबाद. बीसीसीएल झरिया मास्टर प्लान के कार्यान्वयन में अब तक सर्वाधिक असुरक्षित स्थानों से 318 कर्मियों की शिफ्टिंग करा पायी है, जबकि कंपनी का लक्ष्य 649 कर्मियों की शिफ्टिंग है. क्वार्टर आवंटन के बावजूद 331 कर्मियों की शिफ्टिंग अभी नहीं हुई है. बीसीसीएल के आंकड़ों पर गौर करें, तो अगस्त महीने में कंपनी का लक्ष्य 108 कर्मियों काे सुरक्षित स्थान पर शिफ्टिंग थी. किंतु एरिया प्रबंधन 47 कर्मियों की ही शिफ्टिंग करा सका है. यानी लक्ष्य का करीब 43.52 प्रतिशत कर्मियों की शिफ्टिंग हो सकी है. बता दें कि झरिया मास्टर प्लान के तहत भू-धंसान व अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से बीसीसीएल कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वासित करने के लिए कंपनी ने 15,713 क्वार्टरों का निर्माण कराया है. इसमें 8000 क्वार्टर जेआरडीए को सौंपे गये हैं., जबकि शेष 7713 क्वार्टरों में बीसीसीएल कर्मियों की शिफ्टिंग की जानी है. बीसीसीएल के आंकड़ों के मुताबिक, 7031 क्वार्टर कंपनी के विभिन्न एरिया को आवंटित कर दिये गये हैं, परंतु शत-प्रतिशत कर्मियों की शिफ्टिंग अब तक नहीं हो सकी है. हालांकि शिफ्टिंग कार्य में पहले के मुकाबले तेजी जरूर आयी है.
इजे एरिया से 61 व लोदना से 11 कर्मियों की होनी है शिफ्टिंग :
बीसीसीएल के आंकड़ों के मुताबिक, 81 सर्वाधिक असुरक्षित स्थानों से कुल 331 कर्मियों की शिफ्टिंग शेष है. इसमें सर्वाधिक 259 कर्मियों की शिफ्टिंग पीबी एरिया से होनी है. जबकि इजे एरिया से 61 व लोदना से 11 कर्मियों की शिफ्टिंग होनी है.हर माह 90 कर्मियों की शिफ्टिंग का लक्ष्य :
बीसीसीएल प्रबंधन ने असुरक्षित स्थानों से हर माह 90 कर्मियों की शिफ्टिंग का लक्ष्य रखा है. सितंबर, अक्तूबर व नवंबर माह तक कुल 270 कर्मियों की शिफ्टिंग का लक्ष्य है.357 क्वार्टरों को ध्वस्त करना शेष :
बीसीसीएल के 81 सर्वाधिक असुरक्षित जेएमपी साइटों से चालू वित्त वर्ष में 649 क्वार्टरों को ध्वस्त करने का लक्ष्य था. इसके मुकाबले कंपनी प्रबंधन 292 क्वार्टरों को ही ध्वस्त करा सकी है. जबकि 357 क्वार्टर ध्वस्त करना शेष है. सिर्फ अगस्त माह में कंपनी का लक्ष्य 110 क्वार्टर ध्वस्त करने का था. इसके मुकाबले कंपनी ने 56 क्वार्टर ध्वस्त किये है, जो लक्ष्य का 50.91 प्रतिशत है.81 सर्वाधिक असुरक्षित साइट @ 649 में 318 की हुई शिफ्टिंग
एरिया लक्ष्य शिफ्टिंग शेषसिजुआ 21 21 00पीबी एरिया 453 194 259बस्ताकोला 12 12 00लोदना 35 24 11इजे एरिया 104 43 61बीसीसीएल 649 318 331
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
