Dhanbad News: रेलवन एप से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर मिलेगा तीन प्रतिशत की छूट

डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे ने की पहल

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवन मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर तीन प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है. यह विशेष सुविधा 14 जनवरी से 14 जुलाई तक लागू रहेगी. आर-वालेट को छोड़कर रेलवन एप पर उपलब्ध सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों जैसे यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को इस छूट का लाभ मिलेगा. आर-वालेट से पहले से ही तीन प्रतिशत कैशबैक बोनस मिल रहा है. आर-वालेट से अनारक्षित टिकट बुक करने पर पहले से ही तीन प्रतिशत कैशबैक बोनस मिल रहा है. यानी यात्रियों को डिजिटल भुगतान करने पर सीधे तीन छूट और आर-वालेट से भुगतान करने पर तीन प्रतिशत कैशबैक. इस प्रकार रेलवन ऐप पर किसी भी माध्यम से डिजिटल भुगतान द्वारा अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को लाभ सुनिश्चित होगा. इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना और नकद लेन-देन को कम करना है. इस योजना से डिजिटल टिकटिंग को व्यापक बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी. रेलवन एप एक ही मंच पर आरक्षित, अनारक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग, ट्रेन की लाइव लोकेशन, पीएनआर स्टेटस, कोच पोजिशन, भोजन बुकिंग, शिकायत/सुझाव, पार्सल ट्रैकिंग आदि सुविधाएं दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >