जिला आरसीएच पदाधिकारी को मातृशोक

धनबाद. जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ बीके गोस्वामी की माता केशोवती देवी (82) का निधन शुक्रवार को इलाज के दौरान सेंट्रल अस्पताल में हो गया. निधन की खबर पा कर चिकित्सकों में शोक की लहर दौड़ गयी. शव को पैतृक गांव गोमो के भेंडरा ले जाया गया. अंतिम दर्शन करने सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिन्हा, […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 26, 2014 8:04 PM

धनबाद. जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ बीके गोस्वामी की माता केशोवती देवी (82) का निधन शुक्रवार को इलाज के दौरान सेंट्रल अस्पताल में हो गया. निधन की खबर पा कर चिकित्सकों में शोक की लहर दौड़ गयी. शव को पैतृक गांव गोमो के भेंडरा ले जाया गया. अंतिम दर्शन करने सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिन्हा, यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ जयंत कुमार आदि पदाधिकारी पहुंचे. जमुनिया नदी पर अंत्येष्टि की गयी.