झाड़ूडीह से छात्र गायब, अपहरण का मामला दर्ज
धनबाद. झाड़ूडीह माली पट्टी निवासी मधु कुमार का पुत्र गौरव कुमार गुप्ता लापता है. मधु ने धनबाद थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है. गौरव राजकमल विद्या मंदिर में दसवीं का छात्र है. पिता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 10 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला. बस […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
December 8, 2014 11:02 PM
धनबाद. झाड़ूडीह माली पट्टी निवासी मधु कुमार का पुत्र गौरव कुमार गुप्ता लापता है. मधु ने धनबाद थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है. गौरव राजकमल विद्या मंदिर में दसवीं का छात्र है. पिता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 10 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला. बस पास ही एक स्कूल के निकट रुकती है. लेकिन वह बस तक भी नहीं पहुंच पाया और गायब हो गया. उसके बाद पिता ने अपने परिजनों व अन्य स्थानों पर तलाशी की, लेकिन पता नहीं चला. उसके बाद उन्होंने धनबाद थाना में इसकी लिखित शिकायत की. जब तीन दिनों तक नहीं मिला तो अपहरण का मामला दर्ज किया गया.
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 2:31 AM
January 14, 2026 2:29 AM
January 14, 2026 2:27 AM
January 14, 2026 2:24 AM
January 14, 2026 2:19 AM
January 14, 2026 2:13 AM
January 14, 2026 2:11 AM
January 14, 2026 2:08 AM
January 14, 2026 2:06 AM
January 14, 2026 2:03 AM
