धनबाद. छाईगद्दा की रहनेवाली 11 वर्षीया पिंकी को उसकी फुफेरी बहन काली देवी एवं बहनोई शिवचरण भुइंया द्वारा सहारनपुर में बेचने का आरोप लगा है. पिंकी की सगी बहन कौशल्या देवी व बहनोई पिंटू साव ने गुरुवार की रात इसकी सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन को दी. चाइल्ड हेल्प लाइन के वीरेंद्र कुमार व रंजीत कुमार ने महिला थाना में इसकी सूचना दी. महिला थानेदार अगुस्टिना लकड़ा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवचरण भुइंया और काली देवी को उठा कर थाना ले आयी. शिव चरण का कहना है वह नहीं जानता पिंकी कहां हैं, जबकि पिंटू साव का कहना है शिवचरण पिंकी की मां मंगली देवी और पिता शरण भुइंया ने मिल कर 47 हजार रुपये में उसे बेच दिया है. पिंकी के माता-पिता फरार हैं. मामला बैंकमोड़ थाना के पास है.
अपनों ने नाबालिग लड़की को बेचा
धनबाद. छाईगद्दा की रहनेवाली 11 वर्षीया पिंकी को उसकी फुफेरी बहन काली देवी एवं बहनोई शिवचरण भुइंया द्वारा सहारनपुर में बेचने का आरोप लगा है. पिंकी की सगी बहन कौशल्या देवी व बहनोई पिंटू साव ने गुरुवार की रात इसकी सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन को दी. चाइल्ड हेल्प लाइन के वीरेंद्र कुमार व रंजीत कुमार […]
