असाक्षरों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से रविवार को जिले भर के 565 परीक्षा केंद्रों में उल्लास नव भारत साक्षरता संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन किया गया. इसमें 15 साल अधिक उम्र के नवसाक्षर लोग शामिल हुए, जो किन्ही कारणों से शिक्षा से वंचित रह गये थे. परीक्षा को लेकर उनमें काफी उत्साह था. कोई अपने छोटे बच्चे के साथ परीक्षा देने पहुंची तो कोई पोते- पोती को लेकर सेंटर पर आये थे. इस दौरान उनके चेहरे में खुशी देखते ही बन रही थी. सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच हुई इस परीक्षा में 20 हजार नवसाक्षरों को शामिल होना था, लेकिन 18716 नवसाक्षर ही शामिल हुए. परीक्षा में सबसे अधिक महिलाएं शामिल हुईं. परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले के सभी विकासखंडों में संकुल स्तर पर सेंटर के प्रधानाध्यापकों को केंद्राधीक्षक नियुक्त किया गया था.
Dhanbad News: उल्लास नवभारत साक्षरता जांच परीक्षा में 18716 हुए शामिल
असाक्षरों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से रविवार को जिले भर के 565 परीक्षा केंद्रों में उल्लास नव भारत साक्षरता संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन किया गया.

Dhanbad News: उल्लास नवभारत साक्षरता जांच परीक्षा में 18716 हुए शामिल