विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 15 को
डुमरी. प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 15 नवंबर को इसरी बाजार स्थित पीएनडी जैन हाई स्कूल में किया जायेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर आहूत इस प्रदर्शनी में केबी हाई स्कूल, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, जैन हाई स्कूल, आदर्श उच्च विद्यालय भंडारो समेत उत्क्रमित उच्च विद्यालय नगरी, गलागी, असुरबांध, परसाटांड़, रोशनाटुंडा, जरूवाडीह व […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 14, 2014 6:07 PM
डुमरी. प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 15 नवंबर को इसरी बाजार स्थित पीएनडी जैन हाई स्कूल में किया जायेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर आहूत इस प्रदर्शनी में केबी हाई स्कूल, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, जैन हाई स्कूल, आदर्श उच्च विद्यालय भंडारो समेत उत्क्रमित उच्च विद्यालय नगरी, गलागी, असुरबांध, परसाटांड़, रोशनाटुंडा, जरूवाडीह व खुद्दीसार के छात्र-छात्रा भाग लेंगे. यह जानकारी बीइइओ सह प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक दिनेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में बच्चों को कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, स्वच्छता व सफाई, संचार, विद्युत व चुंबकत्व, जैविक कृषि, आपदा प्रबंधन, अंतरिक्ष व नये आयाम, भूमि व जल संरक्षण आदि विषय पर अपना मॉडल प्रस्तुत करना है.
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 2:31 AM
January 14, 2026 2:29 AM
January 14, 2026 2:27 AM
January 14, 2026 2:24 AM
January 14, 2026 2:19 AM
January 14, 2026 2:13 AM
January 14, 2026 2:11 AM
January 14, 2026 2:08 AM
January 14, 2026 2:06 AM
January 14, 2026 2:03 AM
