एडमिशन के लिए धमकी के बाद डीपीएस की प्राचार्य को मिला बॉडीगार्ड

दबंग घराना एडमिशन के लिए बना रहा था दबाव गाड़ी आगे-पीछे कर किया जा रहा था परेशान धनबाद : कार्मिक नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा को स्कूल में एक बच्चे का एडमिशन करने के लिए धमकी मिल रही है. धमकी का आरोप जिले के एक दबंग घराने पर लगा है. […]

दबंग घराना एडमिशन के लिए बना रहा था दबाव

गाड़ी आगे-पीछे कर किया जा रहा था परेशान
धनबाद : कार्मिक नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा को स्कूल में एक बच्चे का एडमिशन करने के लिए धमकी मिल रही है. धमकी का आरोप जिले के एक दबंग घराने पर लगा है.
प्राचार्या की शिकायत के बाद एसएसपी ने उन्हें एक बॉडीगार्ड उपल्बध कराया है. हालांकि इस मामले में प्राचार्या कुछ भी कहने से इनकार कर रही है. पुलिस ने बताया कि उन्हें लगातार नर्सरी क्लास में एक बच्चे का एडमिशन कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा था.
स्कूल आते-जाते वक्त डराने की नीयत से उनकी कार का पीछा किया जा रहा था. स्कूल में भी दबंग लोग लगातार आ रहे थे. इससे प्राचार्या काफी परेशान और डरी हुई थी. उसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से की, जिसके बाद उन्हें बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >