मरीज की मौत पर असर्फी अस्पताल में हंगामा

धनबाद : असर्फी अस्पताल में मरीज की मौत पर शनिवार को परिजनों ने हंगामा हुआ. परिजनों का आरोप है कि मरीज की तबीयत ज्यादा खराब होने की जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गयी. बाद में जानकारी देकर बकाये बिल का भुगतान करने के लिए कहा गया. धैया मंडल बस्ती निवासी बबलू मंडल की मां […]

धनबाद : असर्फी अस्पताल में मरीज की मौत पर शनिवार को परिजनों ने हंगामा हुआ. परिजनों का आरोप है कि मरीज की तबीयत ज्यादा खराब होने की जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गयी. बाद में जानकारी देकर बकाये बिल का भुगतान करने के लिए कहा गया. धैया मंडल बस्ती निवासी बबलू मंडल की मां 52 वर्षीय अमूल्या मंडल की तबीयत शुक्रवार को खराब हो गयी थी.

आनन-फानन में उसे असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. देर शाम तक चले हंगामा के बाद धनबाद थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचे. अस्पताल प्रबंधन और मृतक के परिजनों से वार्ता हुई. बिल माफ होने बाद मामला सलटा और परिजन शव लेकर चले गये. इस संबंध में असर्फी अस्पताल के संचालक हरेंद्र सिंह ने कहा कि पोटेशियम बढ़ा हुआ था. मरीज का डायलिसिस किया गया. हालत नाजुक थी. इसकी जानकारी परिजनों को दी गयी थी. साथ ही हस्ताक्षर भी कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >