इंधन घोटाला में निगम कर्मी की नौकरी गयी

धनबाद : नगर निगम में इंधन घोटाला मामले में सफाइकर्मी सिकंदर झा को काम मुक्त कर दिया गया है. अप��रैल व मई में ईंधन की अधिक खपत मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया था, जवाब नहीं देने के आलोक में सोमवार को नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने उसे कार्यमुक्त कर दिया. बताते चलें कि निगम में […]

धनबाद : नगर निगम में इंधन घोटाला मामले में सफाइकर्मी सिकंदर झा को काम मुक्त कर दिया गया है. अप्रैल व मई में ईंधन की अधिक खपत मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया था, जवाब नहीं देने के आलोक में सोमवार को नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने उसे कार्यमुक्त कर दिया.

बताते चलें कि निगम में चल रहे सभी वाहनों में जीपीएस ट्रेकिंग डिवाइस लगा है. मई माह में परिवहन शाखा पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा धनबाद अंचल अंतर्गत चल रहे ट्रैक्टर, टिपर, हुक लोडरआदि वाहनों की जीपीएस की जांच की गयी थी. जांच में ट्रैक्टर में 174.6 लीटर, टिपर में 26.5 लीटर, हुक लोडर में 275 लीटर इंधन की खपत अधिक पाया गया. लगभग 32 हजार रुपये की इंधन चोरी दिखायी गयी.

इसके बाद परिवहन पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर निगम कर्मी से मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया. स्पष्टीकरण का जवाब नहीं आने के आलोक में निगम स्तर से जांच करायी गयी. निगमकर्मी पर राजस्व का नुकसान का आरोप पर कार्य मुक्त का आदेश जारी किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >