धनबाद जिले की छह सीटों के लिए नामांकन आज से

धनबाद : झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की अधिसूचना 22 नवंबर को जारी की जायेगी. इस चरण में कुल 15 विधानसभाओं में चुनाव होगा. शुक्रवार को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी व बाघमारा में नामांकन शुरू हो जायेगा. […]

धनबाद : झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की अधिसूचना 22 नवंबर को जारी की जायेगी. इस चरण में कुल 15 विधानसभाओं में चुनाव होगा. शुक्रवार को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी व बाघमारा में नामांकन शुरू हो जायेगा. 29 नवंबर तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 30 नवंबर को स्क्रूटनी होगी. दो दिसंबर नाम वापसी की अंतिम तिथि है. चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर को होगा. 23 दिसंबर को मतगणना की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >