जेल में बंद झरिया के विधायक संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ी

धनबाद : झरिया के विधायक संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ गयी है. बताया जाता है कि वह चार-पांच दिन से बीमार हैं. उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. धनबाद जेल अधीक्षक ने जिला प्रशासन को इस संबंध में पत्र लिखा है. जेलर ने लिखा है कि धनबाद जेल में बंद झरिया के विधायक संजीव […]

धनबाद : झरिया के विधायक संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ गयी है. बताया जाता है कि वह चार-पांच दिन से बीमार हैं. उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. धनबाद जेल अधीक्षक ने जिला प्रशासन को इस संबंध में पत्र लिखा है. जेलर ने लिखा है कि धनबाद जेल में बंद झरिया के विधायक संजीव सिंह की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है. उन्हें तत्काल बेहतर इलाज की जरूरत है.

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजीव सिंह अपने चचेरे भाई नीरज सिंह की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं. पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट भी नहीं दिया है. भाजपा ने इस संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को इस बार झरिया से अपना उम्मीदवार बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >