बिजली रही गुल, आधे शहर को नहीं मिला पानी

धनबाद : जलसंकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है. तीज-त्योहार हो, चुनाव हो किसी न किसी कारण से बिजली चली जाती है, जलापूर्ति बाधित होती है. सोमवार को भी बिजली संकट के कारण शहर के आधे इलाके में एक वक्त भी सप्लाई नहीं हुई. प्रभावित क्षेत्रों में शहर के पुराना बाजार, मनईटांड़, मटकुरिया, […]

धनबाद : जलसंकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है. तीज-त्योहार हो, चुनाव हो किसी न किसी कारण से बिजली चली जाती है, जलापूर्ति बाधित होती है. सोमवार को भी बिजली संकट के कारण शहर के आधे इलाके में एक वक्त भी सप्लाई नहीं हुई. प्रभावित क्षेत्रों में शहर के पुराना बाजार, मनईटांड़, मटकुरिया, बरमसिया, धनसार, चीरागोड़ा, स्टीलगेट, भूली व पॉलिटेक्निक जलमीनार से जुड़े करीब दो लाख की आबादी शामिल है.

बिजली संकट कारण : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कंट्रोल रूम की मानें तो भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में सुबह 10 बजे बिजली कट गयी थी, जो शाम करीब 5.30 बजे लौटी. बिजली नहीं रहने से भेलाटांड़ प्लांट में लगा मोटर बंद रहा. इस कारण जलमीनार नहीं भरी जा सकी.
रात में होगी पाइप की मरम्मत : हीरापुर पार्क मार्केट के समीप सप्लाई पानी की पाइप क्षतिग्रस्त हो गयी है. रात में मरम्मत का कार्य किया जायेगा. इस कारण रात में हीरापुर जलमीनार में पानी नहीं छोड़ा जायेगा. काम पूरा होने के बाद पानी छोड़ा जा सकता है.
आज भी संकट झेलने को रहें तैयार : डीवीसी की ओर से मंगलवार को भी बिजली आपूर्ति बंद रखी जायेगी. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी.
डीवीसी की ओर से आमाघाटा आने वाली 33 हजार वोल्ट लाइन का मेंटेनेंस किया जायेगा. इस कारण बरवाअड्डा, आमाघाटा सबस्टेशन से जुड़े धनबाद वन व टू, गोविंदपुर व टुंडी इलाके में बिजली नहीं रहेगी. भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी बिजली नहीं रहेगी. इस कारण मंगलवार को कुछ ही जलमीनारों से ही सप्लाई होगी.
नगर निगम ने हटाया टीएमटी बार का कियोस
धनबाद. नगर निगम ने सोमवार को टीएमटी बार कंपनी का कियोस हटा दिया. नगर आयुक्त ने बताया कि कुछ टीएमटी बार कंपनियां बिना शुल्क दिये प्रचार-प्रसार कर रही हैं. वैसी टीएमटी बार कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गयी है.
निगम क्षेत्र में जहां-जहां कंपनी ने बेरिकेडिंग के जरिये प्रचार-प्रसार किया है, उसे हटाकर निगम ने अपनी व्यवस्था की है. कुछ क्षेत्रों में कियोस लगाया गया है. सभी कियोस को हटाने का निर्देश दिया गया है. कंपनी को नोटिस दिया जा रहा है. खाता फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >