दो बाइक के बीच टक्कर दोनों के चालक की मौत

बलियापुर : बलियापुर-पतलाबाड़ी रोड के डांगेपाड़ा मोड़ के पास गुरुवार की रात 7.30 बजे दो बाइक की हुई आमने-सामने की टक्कर में दोनों के चालकों की मौत हो जाने की सूचना है. एक मृतक सिंगियाटांड़ का गुड्डू शाह है, जबकि दूसरा मृतक चालक दीपक है, जो चंदनकियारी का रहने वाला था. कैसे घटी घटना : […]

बलियापुर : बलियापुर-पतलाबाड़ी रोड के डांगेपाड़ा मोड़ के पास गुरुवार की रात 7.30 बजे दो बाइक की हुई आमने-सामने की टक्कर में दोनों के चालकों की मौत हो जाने की सूचना है. एक मृतक सिंगियाटांड़ का गुड्डू शाह है, जबकि दूसरा मृतक चालक दीपक है, जो चंदनकियारी का रहने वाला था.

कैसे घटी घटना : बाइक सवार सिंगियाटांड़ के नौशाद शाह का पुत्र गुड्डू शाह अपने जीजा सद्दाम के साथ बाइक से बलियापुर से सिंगियाटांड़ लौट रहा था. डांगेपाड़ा मोड़ पर सामने आ रही एक बाइक से गुड्डू की बाइक की टक्कर हो गयी. उसमें तीनों बुरी तरह घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर बलियापुर थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बलियापुर में भर्ती कराया.
हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने तीनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया. पीएमसीएच ले जाने के दौरान घायल गुड्डू शाह (18) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल दीपक की मौत इलाज के दौरान पीएमसीएच में देर रात हो गयी. सद्दाम फिलहाल इलाजरत है. घटना के बाद युवक के परिवार में मातम छा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >