आउटसोर्सिंग पैच का रास्ता विवाद खत्म

मामला 4 ए आउटसोर्सिंग कास्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार भौंरा : भौंरा स्थित इजे एरिया महाप्रबंधक कार्यालय में मंगलवार को भौंरा जहाजटांड़ के ग्रमीणों व प्रबंधन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता के बाद पिछले एक माह से चल रहा रोड विवाद समाप्त हो गया. विवाद समाप्त हो जाने से अब 4 ए आउटसोर्सिंग पैच के उत्पादन […]

मामला 4 ए आउटसोर्सिंग कास्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

भौंरा : भौंरा स्थित इजे एरिया महाप्रबंधक कार्यालय में मंगलवार को भौंरा जहाजटांड़ के ग्रमीणों व प्रबंधन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता के बाद पिछले एक माह से चल रहा रोड विवाद समाप्त हो गया. विवाद समाप्त हो जाने से अब 4 ए आउटसोर्सिंग पैच के उत्पादन का मार्ग प्रशस्त हो गया. भौंरा जहाजटांड़ की आबादी करीब दो से ढाई हजार है.
ग्रमीण इस बात का विरोध कर रहे थे कि 4 ए आउटसोर्सिंग पैच के चालू होने से उनके आने-जाने का एकमात्र रास्ता बंद हो जायेगा. प्रबंधन ने वैकल्पिक रास्ता दिया था, जिसे काटे जाने को लेकर कई बार हो हंगामा, धरना, प्रदर्शन व वार्ता भी हुई. सांसद से लेकर झरिया विधायक प्रतिनिधि तक ने इस मामले में हस्तक्षेप किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >