ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन पर 18 ट्रेनों की स्पीड बढ़ी

धनबाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच 120 किलाेमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें धनबाद : धनबाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) के बीच अब ट्रेनों में सफर ज्यादा आरामदायक होगा. साथ ही समय भी बचेगा. पूर्व मध्य रेलवे ने धनबाद से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच कई ट्रेनों की गति […]

धनबाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच 120 किलाेमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें

धनबाद : धनबाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) के बीच अब ट्रेनों में सफर ज्यादा आरामदायक होगा. साथ ही समय भी बचेगा. पूर्व मध्य रेलवे ने धनबाद से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच कई ट्रेनों की गति सीमा को बढ़ाकर 120 किलोमीटर प्रति घंटा करने का निर्णय लिया है. ग्रैंड कॉर्ड मार्ग की ट्रेनें वाया गोमो, गया, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक चलती हैं. सूची के अनुसार कई ट्रेनों की गति अब 110 किमी की जगह 120 किमी कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >