20 साल पुराने मामले में आरोपी को ढूंढ़ने पहुंची कर्नाटक पुलिस

धनबाद : बीस वर्ष पुराने एक मामले में आरोपी की तलाश में कर्नाटक बेलगाम जिला की सिटी पुलिस रविवार को धनबाद पहुंची. हालांकि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी. बताया कि आरोपी आनंद मोहन सिंह अभी दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे हैं. वहीं दूसरा आरोपी मनीष कुमार हजारीबाग का रहने […]

धनबाद : बीस वर्ष पुराने एक मामले में आरोपी की तलाश में कर्नाटक बेलगाम जिला की सिटी पुलिस रविवार को धनबाद पहुंची. हालांकि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी. बताया कि आरोपी आनंद मोहन सिंह अभी दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे हैं. वहीं दूसरा आरोपी मनीष कुमार हजारीबाग का रहने वाला है.
पुलिस उसकी तलाश में भी हजारीबाग जाएगी. कर्नाटक पुलिस के अफसर ने बताया कि कर्नाटक के बेलगाम जिला के एक इंजीनिरिंग कॉलेज में सन 1999 में छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
इसी मामले में धनबाद के बेकारबांध निवासी आनंद मोहन सिंह और हजारीबाग निवासी मनीष कुमार आरोपी थे. इंजीनिरंग कॉलेज छोड़ने के बाद यह लोग कभी कर्नाटक नहीं गये. हालांकि पुलिस का कहना है कि इन्हें नोटिस भेजा जाता रहा है. मगर किसी का कोई जवाब नहीं आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >