धनबाद : डीसी रेल लाइन पर 750 दिन बाद फिर धनबाद के रास्ते चलने वाली चार जोड़ी ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने मंजूरी दे दी है. इनमें रांची-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस(18622-21), रांची-कामाख्या एक्सप्रेस(15661-62), रांची दुमका एक्सप्रेस (18619-20) व रांची-जयनगर एक्सप्रेस (18605-06)शामिल हैं.
इन ट्रेनों को चलाने के लिए हाजीपुर रेल मुख्यालय से सीपीटीएम ने साउथ इंस्टर्न रेलवे को पत्र लिखा था. इसके बाद रांची रेल मंडल ने शुक्रवार को इन ट्रेनों को चलाने की तिथि की घोषणा कर दी. इन ट्रेनों के चलने से रांची से लेकर धनबाद के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. जिन चार जोड़ी ट्रेनों को चलाने की अनुमति मिली है, उन्हें 10 जुलाई से धनबाद के रास्ते चलाया जायेगा.
