भाई ने दांतों से अंगुली काटी, गिरफ्तार

धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर के रहने वाले एक युवक ने अपने भाई से मारपीट कर दांत से उसकी अंगुली काट ली. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित युवक विकास शर्मा ने बताया कि उसका भाई विनय शर्मा हर रोज शराब पीकर आता है और घर वालों से मारपीट करता […]

धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर के रहने वाले एक युवक ने अपने भाई से मारपीट कर दांत से उसकी अंगुली काट ली. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित युवक विकास शर्मा ने बताया कि उसका भाई विनय शर्मा हर रोज शराब पीकर आता है और घर वालों से मारपीट करता है.

वह दूसरी नशीली चीजों का भी सेवन करता है. शनिवार की सुबह भी वह नशे की हालत में घर वालों से मारपीट कर रहा था. इस दौरान उसे रोकने गया तो उसने मेरे साथ भी मारपीट की और मेरी अंगुली को दांतों से चबा गया. मेरी अंगुली कट गयी. युवक के पिता सीताराम शर्मा पीएमसीएच के रिटायर्ड कर्मी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >