कोयला अधिकारियों का पे-अपग्रेडेशन शीघ्र

धनबाद : भेल, ओएनजीसी, एनटीपीसी व महारत्न कंपनी की तर्ज पर कोयला अधिकारियों को पे- अपग्रेडेशन का लाभ शीघ्र मिलेगा. काेयला मंत्रालय ने काेल इंडिया के अधिकारियाें की वेतन विसंगति दूर करने की मांग काे पूरा करते हुए ओएनजीसी या महारत्न कंपनी की तर्ज पर वेतन भुगतान करने पर अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए मामले […]

धनबाद : भेल, ओएनजीसी, एनटीपीसी व महारत्न कंपनी की तर्ज पर कोयला अधिकारियों को पे- अपग्रेडेशन का लाभ शीघ्र मिलेगा. काेयला मंत्रालय ने काेल इंडिया के अधिकारियाें की वेतन विसंगति दूर करने की मांग काे पूरा करते हुए ओएनजीसी या महारत्न कंपनी की तर्ज पर वेतन भुगतान करने पर अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए मामले काे डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज (डीपीई) के पास भेज दिया है.

इस आलोक में काेयला मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी अलका शेखर की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. डीपीई की स्वीकृति के बाद कोयला अधिकारियों को बढ़े वेतन का लाभ मिलने लगेगा.

बता दें कि कि थर्ड पीआरसी के लागू होने के बाद से ही कोयला अधिकारी असंतुष्ट थे. वे जूनियर अधिकारियों की वेतन विसंगति तथा अधिकारियों को ओएनजीसी या महारत्न कंपनी की तर्ज पर पे-स्केल लागू करने की मांग कर रहे थे. पे-स्केल रिवाइज करने को लेकर कोयला अधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन तक किया था, जिसके बाद कोल इंडिया द्वारा कमेटी का गठन किया गया था. कमेटी व कोल इंडिया की अनुशंसा को मानते हुए कोयला मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >