भीषण गर्मी पर नखरा कर रही बिजली रानी

सरायढेला इलाके के लोग दिन भर रहे परेशान धनबाद : भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, ऊपर से बिजली रानी का नखरा अलग से है. शहर में बिजली की समस्या बरकरार है. मंगलवार की रात सरायढेला क्षेत्र में बिजली गुल रही. इसके अलावा शहर के दूसरे क्षेत्रों में भी बिजली का आना- जाना लगा रहा. […]

सरायढेला इलाके के लोग दिन भर रहे परेशान

धनबाद : भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, ऊपर से बिजली रानी का नखरा अलग से है. शहर में बिजली की समस्या बरकरार है. मंगलवार की रात सरायढेला क्षेत्र में बिजली गुल रही. इसके अलावा शहर के दूसरे क्षेत्रों में भी बिजली का आना- जाना लगा रहा. पूर्वाह्न नौ बजे बिजली दस मिनट के लिए आयी उसके बाद फिर चली गयी.
थोड़ी देर के बाद बिजली तो आयी मगर लोगों को राहत नहीं दे पायी. बिजली आने के बाद वोल्टेज काफी कम रहा, जिसके कारण घरों में पंखा व एसी नहीं चल पाया. ऊर्जा विभाग के अनुसार रात 12 बजे के करीब डीवीसी का ब्रेक डाउन हो गया, जिसके कारण सरायढेला क्षेत्र में बिजली गुल हो गयी.
दिन में ट्रिप होती रही बिजली : मनईटांड सब-स्टेशन क्षेत्र में दिन भर बिजली ट्रिप होती रही. हर दस मिनट के बाद बिजली कट जा रही थी. पूर्वाह्न दस बजे से शाम चार बजे तक बिजली का आना-जाना ऐसे ही लगा रहा. इसके अलावा हीरापुर क्षेत्र में भी बिजली की ट्रिपिंग होती रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >