गर्मी का कहर पारा @ 43 पर

धनबाद : बैशाख में कोयलांचल जलने लगा है. अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. हीट वेव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज गर्म था. दिन चढ़ने से पहले ही धूप तीखी हो गयी. दोपहर होते-होते लू चलने लगी. तीखी धूप बर्दाश्त के […]

धनबाद : बैशाख में कोयलांचल जलने लगा है. अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. हीट वेव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज गर्म था. दिन चढ़ने से पहले ही धूप तीखी हो गयी. दोपहर होते-होते लू चलने लगी. तीखी धूप बर्दाश्त के काबिल न थी.

स्कूलों की छुट्टी के बाद घर आने वाले बच्चों का हाल-बेहाल था. आज तो गर्मी इतनी अधिक थी कि घर के अंदर भी राहत नहीं मिल रही थी. पंखे की हवा भी गर्म लग रही थी. राहत के लिए लोग एसी, कूलर की तलाश कर रहे थे. लेकिन, बिजली संकट के कारण एसी, कूलर वाले भी परेशान रहे. आम लोगों के लिए तो यह मौसम बहुत परेशानी वाला है. रात में भी उमस के कारण राहत नहीं मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >