नया बाजार ओवरब्रिज पर चलिए जरा संभलकर

धनबाद : नया बाजार ओवरब्रिज की रेलिंग चार दिनों से टूट कर लटक रही है. लेकिन विभाग की नजर इस पर नहीं गयी लगती है. लिहाजा यह जगह काफी खतरनाक बन गयी है. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात एक बेकाबू कार ने ओवरब्रिज के ऊपर रेलिंग में जोरदार टक्कर मार दी थी. इससे रेलिंग […]

धनबाद : नया बाजार ओवरब्रिज की रेलिंग चार दिनों से टूट कर लटक रही है. लेकिन विभाग की नजर इस पर नहीं गयी लगती है. लिहाजा यह जगह काफी खतरनाक बन गयी है. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात एक बेकाबू कार ने ओवरब्रिज के ऊपर रेलिंग में जोरदार टक्कर मार दी थी. इससे रेलिंग का लगभग 12 फुट का हिस्सा टूट गया. रविवार को समाधान संस्था की ओर से सदस्यों ने यहां माचा (बांस) से घेरा, ताकि कोई वाहन चालक उधर नहीं गिरे.

संस्था के चंदन ने बताया कि इससे हादसे का भय था, इसलिए तत्काल के लिए हम लोगों ने बांस लगा दिया है. बता दें कि पहले यह ओवरब्रिज पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत था. इसके बाद एनएच के अधीन आया. अब स्टेट ऑथिरिटी ऑफ झारखंड (साज) के अंतर्गत है. लेकिन साज का कार्यालय धनबाद में नहीं है. हालांकि पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने साज को सूचना दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >