चैत में ही गांव से लेकर शहर तक मचा हाहाकार

धनबाद : गर्मी ने अभी दस्तक ही दी है. पूरे कोयलांचल में लोग पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोग पेयजल के लिए परेशान हैं. अभी चैत ही चल रहा है. मैथन डैम जहां से धनबाद शहर के बड़े इलाका में जलापूर्ति होती है, का जलस्तर लगातार घटता […]

धनबाद : गर्मी ने अभी दस्तक ही दी है. पूरे कोयलांचल में लोग पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोग पेयजल के लिए परेशान हैं. अभी चैत ही चल रहा है.

मैथन डैम जहां से धनबाद शहर के बड़े इलाका में जलापूर्ति होती है, का जलस्तर लगातार घटता जा रहा है. अभी अगले तीन माह तक बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही. पिछले वर्ष मॉनसून के यहां कमजोर पड़ने के कारण अधिकांश तालाब व नदी का जलस्तर चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है.
मैथन में घटते जलस्तर के कारण मॉनसून के आने तक नियमित जलापूर्ति बड़ी चुनौती होगी. वैसे भी पिछले लगभग दो वर्षों से धनबाद के शहरी क्षेत्र में पाइप लाइन के जरिये दोनों शाम जलापूर्ति नहीं हो रही है. कहीं एक दिन बीच कर तो कहीं एक शाम जलापूर्ति होती है.
भूली, मटकुरिया, धनसार, मनईटांड़ के कई इलाकों में स्थिति बहुत ही खराब है. अक्सर लोगों को पानी के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है. आज भी भूली की महिलाओं ने पानी के लिए मेयर का घेराव किया. जल संकट ने यहां के लोगों का बजट भी गड़बड़ा दिया है. जार का पानी खरीदने के लिए हर माह अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >