ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

धनसार : राजपति साव कॉलोनी मनईटाड़ की रीना देवी ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट कर सिर फोड़ने व उसका हक नहीं देने की शिकायत धनसार थाना में की है. रीना का कहना है कि उसका मैके जमशेदपुर में है. शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. ससुराल वालों के […]

धनसार : राजपति साव कॉलोनी मनईटाड़ की रीना देवी ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट कर सिर फोड़ने व उसका हक नहीं देने की शिकायत धनसार थाना में की है. रीना का कहना है कि उसका मैके जमशेदपुर में है. शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. ससुराल वालों के खिलाफ जमशेदपुर न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का मामला लंबित है.

12 फरवरी 2019 को ससुराल पक्ष से धनसार पुलिस की मध्यस्थता में समझौता हुआ था. सहमती बनी थी कि पति अजय प्रकाश गुप्ता के घर का ऊपरी मंजिल रीना को दिया जाये. इस बीच रीना अपने दो बच्चों के साथ झरिया में रह रही थी. मंगलवार को रीना मनईटाड़ पहुंच घर के उपरी कमरा को खाली करने को कहा तभी भैसूर उदय प्रकाश, गोतनी सीमा गुप्ता, ननद रेणु, रंजू,रीना और ननदोसी ने उसकी पिटाई कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >