झूला नहीं बनाया तो मिस्त्री को रातभर बंदी बनाकर रखा

बिरसा मुंडा पार्क प्रबंधन पर लगा आरोप धनबाद : एक मिस्त्री ने पार्क का झूला नहीं बनाया तो बिरसा मुंडा पार्क प्रबंधन ने उसे रात भर बंदी बना कर रखा. सवेरे जब वह शटर के अंदर से आवाज देने लगा तो स्थानीय लोगों ने गार्ड की मदद से दरवाजा खोल कर उसे बाहर निकाला. बाहर […]

बिरसा मुंडा पार्क प्रबंधन पर लगा आरोप

धनबाद : एक मिस्त्री ने पार्क का झूला नहीं बनाया तो बिरसा मुंडा पार्क प्रबंधन ने उसे रात भर बंदी बना कर रखा. सवेरे जब वह शटर के अंदर से आवाज देने लगा तो स्थानीय लोगों ने गार्ड की मदद से दरवाजा खोल कर उसे बाहर निकाला. बाहर निकलने के बाद बैंक मोड़ मिठू रोड निवासी रंजीत ने बताया कि उसने पार्क के झूले की मरम्मत के लिए पार्क प्रबंधन से कुछ दिन पहले पांच हजार रुपये लिये थे.
झूला बनाने के लिए कुछ समान उसे बाहर से लाना था. मगर वह किसी कारणवश बाहर नहीं जा पा रहा था. बुधवार की रात ग्यारह बजे कुछ लोग उसके घर आये और कहा कि वह बिरसा मुंडा पार्क से आये हैं. वे रंजीत को साथ लेकर चले गये. उसके बाद उसे कार्यालय में बंद कर दिया. कहा कि पैसे नहीं दोगे तो यहीं रहना होगा.
सुबह उसने अंदर से आवाज देना शुरू किया तो स्थानीय लोगों की मदद से उसे छुड़ाया गया. इस मामले में पार्क प्रबंधक अशोक सिंह ने बताया कि वह शहर में नहीं थे. हालांकि यह बात सही है कि रंजीत ने झूले की मरम्मत के लिए पैसे लिये थे. इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >