प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर इंजीनियरिंग की छात्रा का अश्लील फोटो सोशल साइट पर पोस्ट किया

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर इंजीनियरिंग के एक छात्र ने अपनी क्लासमेट का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. ये फोटो छात्रा की फेक आइडी बना कर डाले गये थे. धनबाद : एकतरफा प्यार में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने अपनी ही क्लासमेट का सोशल […]

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर इंजीनियरिंग के एक छात्र ने अपनी क्लासमेट का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. ये फोटो छात्रा की फेक आइडी बना कर डाले गये थे.

धनबाद : एकतरफा प्यार में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने अपनी ही क्लासमेट का सोशल मीडिया में फेक आइडी तैयार किया और अश्लील तस्वीरें पोस्ट करनी शुरू कर दी. जब छात्रा को पोस्ट की जानकारी हुई तो युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा. अब आरोपी युवक प्रियम घोष पुलिस गिरफ्त में है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने छात्रा को प्रेम प्रस्ताव दिया था. प्रस्ताव ठुकराये जाने पर उसने ऐसा किया. बताया जाता है कि प्रियम ने क्लासमेट की अपने नकली आइडी बनायी, फिर उसकी वाल पर सेमी न्यूड तस्वीरें अपलोड करना शुरू की. यही नहीं, वह छात्रा को व्हाट्सएप्प कॉल और मैसेज भेज कर परेशान करने लगा.
छात्रा का आरोप है कि फोटो पोस्ट नहीं करने की बात कह वह ब्लैकमेल कर रहा था. दोनों जमशेदपुर के आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र हैं. सुदामडीह पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी व पीड़िता, दोनों सुदामडीह थाना क्षेत्र के ही रहनेवाले हैं. छात्रा ने बताया कि प्रियम घोष कंप्यूटर साइंस ब्रांच में उसके साथ ही पढ़ता है. एकतरफा प्रेम में उसने कई बार प्रेम का इजहार किया. वह हर बार उसे झिड़क देती थी. बताया जाता है कि दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई भी दोनों ने स्थानीय स्कूल में साथ-साथ की है. दोनों थर्ड सेमेस्टर में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >