धनबाद : 21 को निकलेगा जुलूस, ड्रोन से बरसेंगे फूल

ईद-ए-मीलादुन्न्बी की तैयारियां जोराें पर कमेटी के 45 सदस्य संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था धनबाद : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी मनायी जाने वाली ईद-ए-मीलादुन्न्बी को लेकर मुस्लिम समाज में उल्लास है. पुराना बाजार नौजवान कमेटी के संस्थापक सोहराब अली खान ने बताया कि इस बार पर्व में उनकी कमेटी खास तैयारियां कर रही […]

ईद-ए-मीलादुन्न्बी की तैयारियां जोराें पर
कमेटी के 45 सदस्य संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था
धनबाद : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी मनायी जाने वाली ईद-ए-मीलादुन्न्बी को लेकर मुस्लिम समाज में उल्लास है. पुराना बाजार नौजवान कमेटी के संस्थापक सोहराब अली खान ने बताया कि इस बार पर्व में उनकी कमेटी खास तैयारियां कर रही है. 21 नवंबर (बुधवार) को जुलूस निकाला जायेगा. ट्रैफिक व्यवस्था संभालने केलिए उनकी कमेटी के 45 सदस्य पुलिस की मदद करेंगे. पहली बार तीन ड्रोन की मदद से जुलूस पर नजर रखी जाएगी.
इसी ड्रोन से जुलूस पर फूल बरसाये जाएंगे. कमेटी की ओर से एंबुलेंस तथा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही जुलूस में आने वालों के लिए फल और पानी की व्यवस्था रहेगी. बताया कि वासेपुर, भूली, रहमतगंज, लोयाबाद, केंदुआ, पुटकी,झरिया, बस्ताकोला,टिकिया पाड़ा, डिगवाडीह, पुराना बाजार आदि से भी जुलूस निकलेगा जो बैंक मोड़, रागांटांड़, श्रमिक चौक, पूजा टॉकिज, डीआरएम मोड़, स्टेशन रोड होते हुए अपने गंत्वय तक पहुंचेगा. सभी जगह उनके कमेटी के सदस्य पहले से मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >