16 से चार दिन वन-वे रहेगा शहर

धनबाद : दुर्गापूजा पर धनबाद शहरी क्षेत्र में 16 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक यातायात व्यवस्था वन वे रहेगी. सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट पूजा पंडाल को लेकर गोल बिल्डिंग चेक चेकपोस्ट के पास, कोलाकुसमा मोड़, स्टील गेट (सीसीडब्ल्यू), स्टील गेट, पीएमसीएच (स्टील गेट तालाब) सरायढेला थाना मोड़ में ड्रॉप गेट रहेगा. गोल बिल्डिंग […]

धनबाद : दुर्गापूजा पर धनबाद शहरी क्षेत्र में 16 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक यातायात व्यवस्था वन वे रहेगी. सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट पूजा पंडाल को लेकर गोल बिल्डिंग चेक चेकपोस्ट के पास, कोलाकुसमा मोड़, स्टील गेट (सीसीडब्ल्यू), स्टील गेट, पीएमसीएच (स्टील गेट तालाब) सरायढेला थाना मोड़ में ड्रॉप गेट रहेगा.
गोल बिल्डिंग चेकपोस्ट के पास, कोलाकुसमा मोड़, स्टील गेट (सीसीडब्ल्यू), स्टील गेट, पीएमसीएच (स्टील गेट तालाब), सुभाष चौक, कोचाकुल्ही, न्यू कॉलोनी के दोनो मोड़, चूना गोदाम, डॉ मितल्ल के घर के सामने, दास टोला, साव पाड़ा व सरायढेला थाना मोड़ में बैरिकेड भी रहेगा. धनबाद थाना के झारखंड मैदान व हरिमंदिर पूजा पंडाल के लिए हटिया मोड़ पानी टंकी, अभय सुंदरी स्कूल के समीप ड्रॉप गेट रहेगा. हटिया मोड़ पानी टंकी, हटिया मोड़, प्रेम नगर (बिजली चौक), तिवारी होटल (रणधीर वर्मा चौक), हीरापुर टेलीफोन एक्सचेंज, बिनोद बिहारी चौक तथा मेमको मोड़ में बैरिकेड रहेगा.
बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के धनबाद नगर निगम, तेतुलतल्ला व डीएवी मैदान पूजा पंडाल के लिए बिरसा चौक, पंजाब एंड सिंध बैंक, हावड़ा मोटर, जोड़ाफाटक व मटकुरिया चेकपोस्ट पर ड्रॉप गेट व बैरिकेड रहेगा. धनसार थाना क्षेत्र के पूजा पंडाल व नई दिल्ली मोड़ के ड्राप गेट व बैरिकेड रहेगा. भूली ओपी क्षेत्र के भूली ए ब्लॉक से सी ब्लॉक झारखंड मोड़ तक पूजा पंजाल के लिए सी ब्लॉक टेंपो स्टैंड (झारखंड मोड़ जानेवाली सड़क), बुधनी हटिया (झाारखंड मोड़ झाने वाली सड़क), सी ब्लॉक पानी टंकी मोड़ (हीरक रोड से पहले), झारखंड मोड़ भूली आने वाला रास्ता ई ब्लॉक में ड्रॉप गेट व बैरिकेड रहेगा.
केंदुआडीह थाना क्षेत्र के पूजा पंडालों के लिए केंदुआडीह बाजार के पहले मोड़ (गोधर-केंदुआडीह रोड), केंदुआडीह थाना दुर्गा मंदर (खेरा रोड), लहरा मंदिर (गोधर), केंदुआ बाजार, केंदउआडीह थाना व पुराना थाना मोड़ में बैरिकेड रहेगा. केंदुआडीह बाजार के पहले मोड़ (गोधर-केंदुआडीह रोड)व पुराना थाना मोड़ में ड्रॉप गेट लगेगा. झरिया थाना करे पूजा पंडाल के लिए इंदिरा चौक (झरिया चार नंबर जाने वाले मार्ग पर), झरिया थाना से कतरास मोड़ की ओर जानेवाली सड़क पर, कतरास मोड़ (सिंदरी रोड पर), लोदना मोड़, बाटा मोड़ व झरिया थाना मोड़ में बैरिकेड रहेगा. इंदिरा चौक (झरिया चार नंबर जाने वाली मार्ग पर), झरिया थाना से कतरास मोड़ की ओर जानेवाली सड़क पर, कतरास मोड़ (सिंदरी रोड पर) व कतरास मोड़ (लक्षमीनिया मोड़) पर ड्रॉप गेट रहेगा. कतरास थाना क्षेत्र के तीनों पूजा पंडालों के लिए छाताबाद पुल के पास, कतरास बस स्टैंड के पास, कतरी नदी पुल के पास ड्रॉप गेट रहेगा. छाताबाद पुल के पास व कतरास लिलोरी मंदिर के समीप पुलिस पोस्ट के पाास बैरिकेड रहेगा. सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी चेकपोस्ट के पास ड्रप गेट व बैरिकेड रहेगा.
ऐसा होगा वन वे, ऐसे जायेंगी गाड़ियां
धनबाद थाना क्षेत्र सुबह आठ बजे से रात्रि तीन बजे तक ट्रक व मालवाहक 407 का आना बंद रहेगा. पेट्रोल टैंकर व बसों का आवागमन 14 बजे से तीन बजे रात तक बंद रहेगा. धनबाद बस स्टैंड से गोविंदपुर निरसा की ओर जानेवाली गाड़ी हीरक प्वाइंट, हीरक रोड, गोल बिल्डिंग, भुईफोड़ होते हुए गोविंदपुर निरसा की ओर जायेगी. गोविंदपुर से धनबाद नगर आनेवाली गाड़ी गोल बिल्डिंग-हीरक रोड, हीरक प्वाइंट, बरटांड़ बस स्टैंड होते हुए आयेगी और इसी रास्ते से वापस होगी.
धनबाद से कोयला नगर की ओर जानेवाली छोटी गाड़ियां रणधीर वर्मा चौक, आइएसएम, स्टील गेट होते हुए कोयला नगर की ओर जायेगी. ऑटो (टेंपो) सरायढेला थाना मोड़ तक ही जायेगा और वहीं से वापस होगा. काेलाकुसमा मोड़ से स्टील गेट तक नो-इंट्री रहेगी और किसी भी वाहन का आवागमन बंद रहेगा. बरमसिया से मनइटांड़, हावड़ा मोटर्स की ओर जानेवाली गाड़ी गोल बिल्डिंग (मनइटांड़) से मुड़ कर टिकियापाड़ा होते हुए निकलेगी.
मनईटांड़ गोल बिल्डिंग से प्रसाद साव के पूजा पंडाल तक नो इंट्री रहेगी और किसी भी वाहन का आवागमन बंद रहेगा. हावड़ा मोटर से मनइटांड़ की ओर जानेवाली गाड़ी प्रसादी साव के पूजा पंडाल तक ही जायेगी और वहीं से वापस लौटेगी. टेलीफोन एक्सचेंज मोड़ से पानी टंकी-हवड़ा मोटर्स तक नो इंट्री रहेगी और किसी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. धनबाद नगर से भूली की ओर जानेवाली गाड़ी ओवरब्रिज पर सुभाष चौक से होते हुए ओवरब्रिज के नीचे से वासेपुर होते हुए भूली जायेगी.
भूली, तेतुलमारी, कतरास एवं हीरक रोड की ओर से धनबाद आने वाली गाड़ी हीरक रोड झारखंड मोड़, हीरक प्वाइंट, बरटांड़ बस स्टैंड होकर आयेगी तथा इसी रास्ते वापस जायेगी. आरा मोड़ पुल के नीचे से झारखंड मोड़ से जानेवाले रास्ते में संध्या पांच बजे से रात्रि तीन बजे तक बड़ी गाड़ियों का आवागमन बंद रहेगा.
झरिया क्षेत्र में : 16 से 19 अक्तूबर तक संध्या पांच बजे से रात्रि तीन बजे तक इंदिरा चौक, झरिया चार नंबर, बाटा मोड़, बकरहट्टा तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा.
कतरास क्षेत्र में : 16 से 19 अक्तूबर तक संध्या पांच बजे से सुबह पांच बजे तक कतरी नदी पुल से छाताबाद पुल तक एवं थाना चौक से गुहीबांध बस स्टैंड तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा. कतरी पुल के पास छाताबाद समुदायिक भवन परिसर तथा गुहीबांध बस स्टैंड में गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है.
केंदुआडीह क्षेत्र में : गोधर से केंदुआडीह बाजार होकर बोकारो की ओर जानेवाला भारी मालवाहक वाहन/ हाइवा का परिचालन प्रात: आठ बजे से तीन बजे तक बंद रहेगा. महुदा बोकारो की ओर से आनेवाला मालवाहक वाहनों का परिचालन महुदा बाजार के बाद प्रात: आठ बजे से रात्रि तीन बजे तक बंद रहेगा.
महुदा क्षेत्र : बोकारो से आनेवाला मालवाहक वाहनों का परिचालन महुदा बाजार के बाद सुबह आठ बजे से रात तीन बजे तक बंद रहेगा.
सरायढेला (पीएमसीएच) : 16 से 19 अक्तूबर तक चार पहिया वाहन न्यू डॉक्टर कॉलोनी मुरली नगर होते हुए पीएचसीएच परिसर होते हुए उत्तरी गेट से निकलेगा, पीएचसीएच की दक्षिणी गेट (पिछली गेट) रात में खुला रहेगा.
कहां-कहां बना है पार्किंग स्थल
झारखंड मैदान व हरि मंदिर पूजा पंडाल के लिए : जिला परिषद मैदान (वाहन क्षमता-200 वाहन), हटिया चौक से गोल्फ ग्राउंड जानेवाली सड़क, हीरापुर ब्लॉक ऑफिस मैदान व अभय सुंदरी गर्ल्स स्कूल
स्टील गेट पूजा पंडाल के लिए : स्टील गेट से कोयला नगर जानेवाली सड़क किनारे तालाब के सामने (वाहन क्षमता-50 वाहन )
कतरास के लिए : छाताबाद सामुदायिक भवन परिसर (कतरास थाना)5 गुहीबांद बस स्टैंड 6 कतरी नदी (टेंपो स्टैंड) के पास.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >