कोल इंडिया मुख्यालय पर कोल अधिकारियों का प्रदर्शन

धनबाद : तृतीय वेतन पुनरीक्षण (थर्ड पीआरसी) से नाराज बीसीसीएल सहित कोल इंडिया के हजारों अधिकारियों ने बुधवार को कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन (सीएमओएआइ) के बैनर तले कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान कोयला मंत्रालय व प्रबंधन विरोधी नारे लगाये. अधिकारी थर्ड पीआरसी का विरोध करते हुए ओएनजीसी व महारत्न […]

धनबाद : तृतीय वेतन पुनरीक्षण (थर्ड पीआरसी) से नाराज बीसीसीएल सहित कोल इंडिया के हजारों अधिकारियों ने बुधवार को कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन (सीएमओएआइ) के बैनर तले कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान कोयला मंत्रालय व प्रबंधन विरोधी नारे लगाये. अधिकारी थर्ड पीआरसी का विरोध करते हुए ओएनजीसी व महारत्न कंपनियों की तर्ज पर वेतन पुनरीक्षण की मांग कर रहे थे.
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि थर्ड पीआरसी कोयला अधिकारियों के हित में नहीं है. प्रबंधन ने नये वेतन पुनरीक्षण को लागू करते हुए अधिकारियों की कई सुविधाएं बंद कर दी है, जबकि कई सुविधाओं पर कैंची चलाने का काम किया गया है. इधर, धरना-प्रदर्शन के पश्चात कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआइ) केंद्रीय कार्य समिति की बैठक हुई.
जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर तक प्रबंधन अगर अधिकारियों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करता है तो एसोसिएशन अपना आंदोलन तेज करेगा. जरूरत पड़ी तो अधिकारी हड़ताल पर भी जाने को बाध्य होंगे. मौके पर एसोसिएशन के महासचिव पीके सिंह, बीसीसीएल अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय, महासचिव भवानी बंद्योपाध्याय, एके सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, डॉ डीके सिंह, पीके सिंह, किशोर यादव सहित बड़ी सख्या में कोयला अघधकारी उपस्थित थे.
बीसीसीएल के 500 अधिकारी हुए शामिल : ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि धरना-प्रदर्शन में बीसीसीएल के पांच सौ से अधिक की संख्या में अधिकारी शामिल हुए. बीसीसीएल के सभी एरिया से अधिकारी पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >