कोयला मंत्री पीयूष गोयल कल धनबाद आयेंगे

धनबाद : रेल सह कोयला मंत्री पीयूष गोयल 22 सितंबर को धनबाद आयेंगे. मंत्री यहां कोयला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. संभावना है कि बंद धनबाद-चंद्रपुरा रेलवे लाइन को बीसीसीएल को हैंडओवर करने पर भी निर्णय हो सकता है. आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री गोयल हेलीकॉप्टर से बरवाअड्डा स्थित एयरपोर्ट पर उतरेंगे, […]

धनबाद : रेल सह कोयला मंत्री पीयूष गोयल 22 सितंबर को धनबाद आयेंगे. मंत्री यहां कोयला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. संभावना है कि बंद धनबाद-चंद्रपुरा रेलवे लाइन को बीसीसीएल को हैंडओवर करने पर भी निर्णय हो सकता है. आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री गोयल हेलीकॉप्टर से बरवाअड्डा स्थित एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां से वह सीधे बीसीसीएल के लोदना एरिया के एनटी-एसटी परियोजना पहुंचेंगे.
वहां अाग के बीच किन परिस्थितियों में कोयला कामगार कोयला खनन करते है, उसे देखेंगे. इसके पश्चात साइडिंग निरीक्षण के साथ-साथ गोकुल पार्क में कोल कर्मचारियों को संबोधित करेंगे. संभवत: वह कुसुंडा के अग्नि प्रभावित गोधर परियोजना का भी निरीक्षण कर सकते हैं. इसके पश्चात वह लौट जायेंगे. मंत्री के दौरे को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन ने भी सारी तैयारी पूरी कर ली है. पहले सूचना थी कि 21 सितंबर को ही मंत्री बीसीसीएल दौरे पर आयेंगे, लेकिन देर शाम उनके कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है.
बता दें कि मंत्री गोयल तीन कोल कंपनियों का दौरा करेंगे. वह बीसीसीएल के अलावा सीसीएल व इसीएल का भी दौरा करेंगे.
धनबाद-चंद्रपुरा रेलवे लाइन पर हो सकता है निर्णय
बीसीसीएल के लोदना एरिया व गोधर अग्नि प्रभावित परियोजना का करेंगे निरीक्षण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >