जेल गेट पर आपस में भिड़े संजीव समर्थक, मारपीट

धनबाद : धनबाद जेल गेट पर मंगलवार को झरिया विधायक संजीव सिंह के दो समर्थक आपस में भिड़ गये. कौशल व राजेश नामक दो समर्थक किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं करने लगे. देखते-देखते ही मामला गाली-गलौज व मारपीट में बदल गया. वहां अफरातफरी मच गयी. मौके पर कोर्ट हवालात प्रभारी रामाशंकर सिंह ने पुलिस […]

धनबाद : धनबाद जेल गेट पर मंगलवार को झरिया विधायक संजीव सिंह के दो समर्थक आपस में भिड़ गये. कौशल व राजेश नामक दो समर्थक किसी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं करने लगे. देखते-देखते ही मामला गाली-गलौज व मारपीट में बदल गया. वहां अफरातफरी मच गयी. मौके पर कोर्ट हवालात प्रभारी रामाशंकर सिंह ने पुलिस बल के साथ दोनों को पकड़ लिया.
दोनों को धनबाद थाना के हवाले कर दिया गया. धनबाद थाना पहुंचते ही दोनों नरम हो गये. कहा कि मारपीट नहीं, बहस हो रही थी. इसको लेकर मैंशन व विधायक समर्थकों की भीड़ थाना में जुटी थी. पुलिस ने सभी को थाना से बाहर कर दिया. दोनों ने थाना में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है. इसलिए निजी मुचलके पर दोनों को छोड़ दिया गया. दोनों मंगलवार होने के कारण जेल में बंद विधायक से मिलने गये थे. रात आठ बजे दोनों को थाना से छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >