बिना मेडिकल जांच के दे दी गैंगरेप पीड़िता को छुट्टी

पीएमसीएच के प्वाइजनिंग वार्ड में भर्ती थी पीड़िता चार दिन बाद भी पुलिस एफआइआर उपलब्ध नहीं करा पायी धनबाद : चंद्रपुरा की गैंगरेप पीड़िता को बिना मेडिकल जांच के ही पीएमसीएच से डिस्चार्ज कर दिया गया. पीड़िता पिछले चार दिनों से पीएमसीएच के प्वाइजनिंग वार्ड में भर्ती थी. इधर, पीएमसीएच में बोकरो पुलिस ने मेडिकल […]

पीएमसीएच के प्वाइजनिंग वार्ड में भर्ती थी पीड़िता

चार दिन बाद भी पुलिस एफआइआर उपलब्ध नहीं करा पायी
धनबाद : चंद्रपुरा की गैंगरेप पीड़िता को बिना मेडिकल जांच के ही पीएमसीएच से डिस्चार्ज कर दिया गया. पीड़िता पिछले चार दिनों से पीएमसीएच के प्वाइजनिंग वार्ड में भर्ती थी. इधर, पीएमसीएच में बोकरो पुलिस ने मेडिकल के लिए आवेदन दिया था. लेकिन बिना केस व धारा के मेडिकल होने का मामला रूक गया. पीएमसीएच के चिकित्सकों को एफआइआर का इंतजार था. लेकिन पुलिस गुरुवार को भी केस उपलब्ध नहीं करा पायी. दूसरी अोर पीड़िता की स्थिति में सुधार होने पर उसे गुरुवार की दोपहर 2.15 बजे अस्पताल से चिकित्सकों ने डिस्चार्ज कर दिया. बताया जाता है कि पीड़िता के साथ गैंगरेप हुआ था, इसके बाद उसने जहर खा लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >