धनबाद : डीसी रेल लाइन पर ट्रेन परिचालन की संभावना कोल सचिव ने की खारिज

धनबाद : भारत सरकार के कोयला सचिव डॉ इंद्रजीत सिंह ने गुरुवार को कोयला भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर फिर से ट्रेनों के परिचालन की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि जान-माल की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है. लोगों की सुरक्षा को दरकिनार नहीं किया जा सकता. खान सुरक्षा […]

धनबाद : भारत सरकार के कोयला सचिव डॉ इंद्रजीत सिंह ने गुरुवार को कोयला भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर फिर से ट्रेनों के परिचालन की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि जान-माल की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है. लोगों की सुरक्षा को दरकिनार नहीं किया जा सकता. खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) ने अभी रेलवे लाइन को सुरक्षित घोषित नहीं किया है.

उन्होंने झरिया पुनर्वास योजना में तेजी लाने के निर्देश दिये. इसके पहले उन्होंने झरिया-कतरास के अग्नि प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना किया. कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ बैठक में कहा था कि झरिया पुनर्वास योजना के काम में तेजी लाने के लिए कोयला सचिव धनबाद-झरिया जाकर जानकारी लेंगे.

इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, बीसीसीएल सीएमडी अजय सिंह, बीसीसीएल निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्रा आदि उपस्थित थे.कोल सचिव ने कहा कि झरिया पुनर्वास योजना में लाभुकों के चयन के लिए कट ऑफ डेट 2004 होगा या 2009, इस पर केंद्रीय कैबिनेट निर्णय लेगा.

झरिया : कट-ऑफ डेट पर केंद्रीय कैबिनेट लेगा निर्णय

हालांकि मंत्रालय ने 2009 कट ऑफ डेट पर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. तीन माह में सर्वे कार्य पूरा करने को कहा गया है. इसके बाद संबंधित प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट में भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >