सिंह मैंशन का करीबी था रंजीत,झरिया विधायक ने दिलाया था ट्रांसपोर्टिंग व लोडिंग का पेटी कॉन्ट्रैक्ट

धनबाद : झावियुमो जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बीकेबी नामक कंपनी से कुसुंडा साइडिंग में ट्रांसपोर्टिंग व रैंक लोडिंग का काम लिया था. झरिया विधायक संजीव सिंह की पहल पर कंपनी ने रंजीत को यह काम दिया था. कंपनी का काम अभी और बढ़ रहा था. रंजीत को मिला यह काम बड़ा लाभदायक था. यह काम […]

धनबाद : झावियुमो जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बीकेबी नामक कंपनी से कुसुंडा साइडिंग में ट्रांसपोर्टिंग व रैंक लोडिंग का काम लिया था. झरिया विधायक संजीव सिंह की पहल पर कंपनी ने रंजीत को यह काम दिया था. कंपनी का काम अभी और बढ़ रहा था. रंजीत को मिला यह काम बड़ा लाभदायक था. यह काम और बढ़ने वाला था. इस कारण रंजीत कइयों के निशाने पर आ गया था.
रंगदारी के लिए रंजीत को लगातार धमकी मिल रही थी. रंजीत काफी परेशान था. रंजीत एक पखवारे से एसएसपी से मिलने का समय मांग रहा था. वह एसएसपी से मिलकर शिकायत करना चाह रहा था. दो बार समय देकर एससएपी व्यस्तता के कारण नहीं मिल पाये थे. रंजीत के भाई समेत अन्य लोगों में इससे गुस्सा था. लोगों का कहना था कि एसएसपी मिल लिये होते और पुलिस कार्रवाई करती तो रंजीत की जान बच सकती थी.
भाजपा में लाने की चल रही थी कोशिश : रंजीत सिंह झरिया आरएसपी कॉलेज का छात्र नेता था. कांग्रेस नेता संतोष सिंह से काफी करीबियां थी. दोनों कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव एक ही पैनल से लड़े थे. संतोष अध्यक्ष व रंजीत उपाध्यक्ष बना था. संतोष ने बाद में सिंह मैंशन से दूरी बना ली और बीपीपा में आनंद मोहन के साथ हो लिये थे.
रंजीत ने पांच-छह साल पहले झाविमो का दामन थाम लिया. बावजूद सिंह मैंशन से रंजीत की नजदीकियां बनी रही. संजीव के विधायक बनने के बाद रंजीत उनके काफी करीब आ गया था. रंजीत विधायक से जेल में मिलता-जुलता था. यही कारण है कि विधायक ने पहल कर रंजीत को बीकेबी का काम दिलाया था. रंजीत को झरिया इलाके में भी एक काम मिला था. रंजीत का अाजकल सिंह मैंशन आना-जाना भी खूब हो रहा था. बताया जाता है कि विधायक के कहने पर रंजीत ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया था. वह सिंह मैंशन के करीबियों के संपर्क में था.
नीरज सिंह की स्टाइल में हत्या : नीरज सिंह की हत्या की स्टाइल में ही रंजीत की हत्या की गयी है. नीरज सिंह की हत्या स्टील गेट में ब्रेकर पर गाड़ी स्लो होते ही बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर की थी. रंजीत की कार कुसुंडा रेलवे फाटक के समीप जर्किंग में जैसे ही धीमी हुई अपराधियों ने ओवरटेक कर गोलियां बरसा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >