डीसी रेल लाइन का आज निरीक्षण, फैसले की उम्मीद

आरपीएफ व जीआरपी ने उतारा अतिरिक्त फोर्स धनबाद. 15 जून 2017 से बंद धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर पुन: ट्रेन का परिचालन किया जायेगा या बीसीसीएल इस जमीन पर कोयला खनन करेगा, इसका फैसला शनिवार को होने की उम्मीद है. इसीआर के जीएम एलसी त्रिवेदी शनिवार को धनबाद आ रहे हैं. वह बीसीसीएल के सीएमडी अजय […]

आरपीएफ व जीआरपी ने उतारा अतिरिक्त फोर्स
धनबाद. 15 जून 2017 से बंद धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर पुन: ट्रेन का परिचालन किया जायेगा या बीसीसीएल इस जमीन पर कोयला खनन करेगा, इसका फैसला शनिवार को होने की उम्मीद है. इसीआर के जीएम एलसी त्रिवेदी शनिवार को धनबाद आ रहे हैं. वह बीसीसीएल के सीएमडी अजय सिंह के साथ चर्चा करेंगे. डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा भी मौजूद रहेंगे. शनिवार की सुबह जीएम धनबाद पहुंचेंगे.
इसके बाद जीएम व सीएमडी अधिकारियों की टीम के साथ कुसुंडा से लेकर टुंडू तक ट्रॉली से भूमिगत आग व बंद रेल लाइन का जायजा लेंगे. निरीक्षण के दौरान कतरास, कुसुंडा, अंगारपत्थरा जैसे स्थानों पर लोगों के संभावित विरोध के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. आरपीएफ-जीआरपी के अतिरिक्त बलों की तैनाती होगी. स्थानीय थानों को भी सतर्क कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >