कतरास बंद सफल : नितेश ठक्कर को पुलिस ने उठाया

कतरास : डीसी रेल लाइन बंदी के खिलाफ कतरास शुक्रवार को स्वत:स्फूर्त बंद रहा. रात को 10.55 कतरास विकास मंच के अध्यक्ष नितेश ठक्कर को पुलिस ने थाना बुलाया और उन्हें 16 नंबर की पेट्रोलिंग कार में बैठा कर किसी अज्ञात जगह पर ले गयी. आंदोलनकारियों के पूछे जाने पर बताया गया कि उन्हें डीएसपी […]

कतरास : डीसी रेल लाइन बंदी के खिलाफ कतरास शुक्रवार को स्वत:स्फूर्त बंद रहा. रात को 10.55 कतरास विकास मंच के अध्यक्ष नितेश ठक्कर को पुलिस ने थाना बुलाया और उन्हें 16 नंबर की पेट्रोलिंग कार में बैठा कर किसी अज्ञात जगह पर ले गयी. आंदोलनकारियों के पूछे जाने पर बताया गया कि उन्हें डीएसपी के पास ले जाया जा रहा है.
पूछताछ के बाद छोड़ दिया जायेगा. इस मामले में कतरास पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. मालूम हो कि आज बंद और शनिवार को रेल जीएम और बीसीसीएल के सीएमडी के प्रस्तावित दौरे का विरोध करने का एलान ठक्कर ने किया था. पुलिस आंदोलनकािरयों के एक और नेता डॉ विनोद गोस्वामी की भी तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >